इंदौर। 28-29 मार्च को इंदौर के डेली कॉलेज में होने वाले आईफा अवॉर्ड के लिए टिकट दरें लगभग फ़ाइनल हो गई है। आईफा अवॉर्ड का आयोजन करने वाली कंपनी विजक्राफ्ट ने टिकट की तीन कैटेगरी बनाई है। सबसे महंगी टिकट वीआईपी क्लास की दो लाख रुपए की होगी। जबकि गोल्ड क्लास टिकट 40 हजार रुपए और सिल्वर क्लास टिकट 7500 रुपए का होगा।
बता दे कि आईफा या विजक्राफ्ट की ओर से टिकट के दामों को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन खबर है कि टिकट की दरों पर सहमति बन गई है। बता दे कि पिछले साल मुंबई में हुए आयोजन में वीआईपी क्लास टिकट 2 लाख 15 हजार रुपए जबकि सिल्वर क्लास टिकट 10000 रुपए का था। एक टिकट से ही दोनों दिन एंट्री हो सकेगी, लेकिन एक व्यक्ति ही दोनों दिन एंट्री कर पाएगा।
