भोपाल। मध्यप्रदेश बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस साल 62.84% विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। यह पिछले साल से 1% ज्यादा है। पिछली बार 61.32% विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए थे। साथ ही 16.95% स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे है।
प्रदेश में एक बार फिर से छात्राओं ने बाजी मारी है। इस बार 65.97% छात्राएं पार हुई है जबकि 60.09% छात्र पास हुए है। प्रदेश में 15 छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया है। इन सभी छात्रों ने पूरे 300 अंक हासिल किए हैं। इसमें 3 छात्र गुना के रहने वाले हैं।
गौरतलब है कि कोरोना संकट के कारण इस वर्ष 10वीं कक्षा के सभी विषयों की परीक्षा नहीं हो पाई है। ऐसे में हाईस्कूल के अब तक जितने भी पेपर हुए हैं, उन्हीं के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। बता दे कि 10वीं के विद्यार्थी मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर नतीजा देख सकते हैं।
