छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक बार फिर इंसानियत और एकता की मिसाल देखने को मिली है। यहां हिन्दुओं और मुस्लिमों में मिलकर पानी से भरे गहरे कुएं में गिरे गाय के बछड़े को बाहर निकाला। यहीं बछड़े को बचाने के लिए मुस्लिमों ने नमाज़ भी छोड़ दी।
दरअसल छतरपुर शहर के बीचों-बीच महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स स्कूल के पास बने एक पुराने गहरे कुएं में गाय का बछड़ा गिर गया था। जब इस बात की जानकारी पास में रहने वाले स्टूडियो संचालक और समाजसेवी रफ़त खान को चली तो वह तत्काल मौके पर पहुँचे और अपने मित्रों को सहयोग के लिए बुलाया। इसके बाद सभी ने मिलकर घंटों की मशक्कत के बाद बछड़े को कुएं से बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हिन्दू-मुस्मिल युवाओं ने मिलकर बछड़े को सकुशल बचा लिया गया। अगर इसमें जरा भी देर हो जाती तो बछड़े की जान जा सकती थी। कुएं में गिरने और काफी देर पानी में पड़े रहने से बछड़ा काफी घायल और थक गया था।
रेस्क्यू टीम में रफत खान, मनु राजा, अंकित सहित और अन्य सभी शामिल रहे। बछड़े के सकुशल निकलने के बाद सभी उछाल पड़े और एक-दूसरे का शुक्रिया अदा करने लगे और फिर बछड़े का प्राथमिक इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया।
