छतरपुर। छतरपुर जिले के हरपालपुर नगर में नाली में नवजात शिशु का भ्रूण मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। नवजात शिशु का भ्रूण मृत अवस्था में नाली में पड़ा हुआ मिला है। उक्त घटना नगर के कपास मील में बनी नाली की है। जैसे ही लोगों को इसके बारे में जानकारी मिली, वहां भीड़ एकत्रित होने लगी है। फ़िलहाल नवजात शिशु का भ्रूण यहाँ कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है।
