भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 37 हजार के पार पहुँच गई है। पिछले कई दिनों से प्रदेश में रोजाना 700 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं इंदौर और भोपाल में रोजाना 100 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग जारी बुलेटिंग के अनुसार शुक्रवार को इंदौर में कोरोना के 145 जबकि राजधानी भोपाल में 131 नए मामले सामने आए हैं। इनके अलावा जबलपुर में 63 और खरगोन में कोरोना के 44 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को मुरैना में 24, उज्जैन में 18, ग्वालियर में 26, बड़वानी में 25, सिंगरौली में 20 नए मामले सामने आए हैं।
