May 19, 2026

छूट के दौरान इंदौर में ऑड इवन फार्मूला लागू होगा

इंदौर। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने इंदौर में वाहनों के संचालन में ऑड-ईवन नम्बर की व्यवस्था लागू करने की बात कही हैं। इसके तहत एक दिन ऑड नम्बरों के वाहन चलेंगे जबकि एक दिन ईवन नम्बर के वाहन चलेंगे। यह व्यवस्था 28 मार्च से लागू की जाएगी। हालांकि यह व्यवस्था सिर्फ छूट के दौरान रहेगी बाकी समय लोगों से घरों से बेवजह बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।

गुरुवार को संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने कार्यालय में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कोरोना वायरस से निपटने के लिये की जा रही तैयारियों और इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त बनाए जाने के संबंध में अनेक आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाये कि सभी नागरिक अनिवार्य रूप से मॉस्क लगायें या किसी भी कपड़े से मुंह ढ़ककर चलें। लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हो।

बैठक में बताया गया कि इंदौर में खाद्य सामग्रियों एवं जरूरी सेवाओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है यहां किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। सब्जी, किराना एवं अन्य खाद्य पदार्थों की आपूर्ति के लिए होम डिलीवरी व्यवस्था को भी लागू किया गया है। गरीब, निशक्त एवं अन्य जरूरतमंदों के लिए फूड पैकेट की व्यवस्था की जा रही है। दवाइयों की घर पहुंच व्यवस्था को भी लागू किया जा रहा है। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने नागरिकों से अपील की कि वे संयम बरतें। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। अपने नजदीक के दुकान से ही सामग्री क्रय करें। सोशल डिस्टेंस व्यवस्था का पूरा पालन करें। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले। सब्जी, ब्रेड, अनाज, दूध, डेयरी एवं किराने का सामान्, पेयजल, जीवन रक्षक वस्तुएं आदि की दुकानें, आउटलेट प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रखने के निर्देश दिये।

बैठक में बताया गया कि इंदौर जिले में कोरोना वायरस के संभावित और चिन्हित मरीजों की विशेष निगरानी कर प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज मुहैया कराया जा रहा है। इंदौर में कोरोना के 9 मरीज पॉजिटीव मिले हैं। यहाँ संभावित मरीजों के सैम्पल का नियमित परीक्षण किया जा रहा है। संभावितों को आईसोलेशन में रखने की व्यवस्था की गयी है। चिन्हित मरीजों के उपचार के लिये एमटीआरवी अस्पताल के साथ ही अब गोकुलदास और न्यू विशेष हॉस्पिटल को भी कोविद अस्पताल के रूप में चिन्हित किया गया है। इसी तरह आईसोलेशन अस्पताल के लिये एमटीएच कम्पाउण्ड स्थित अस्पताल में व्यवस्था की गयी है। कोरानटाईन के लिये पुलिस द्वारा पीटीएस में व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा बीएसएफ के रेवती रेंज स्थित अस्पताल में भी कोरानटाईन की व्यवस्था की जा रही है। इनके अलावा हॉस्टलों को भी चिन्हित किया गया है। चयनित मरीजों एवं मृतकों के लिए पृथक से एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों को तथा स्टाफ नर्सों को भी विशेष सावधानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पर्याप्त संख्या में n95 मॉस्क और अन्य उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है।

बैठक में बताया गया कि पॉजिटीव पाये गये मरीजों के निवास क्षेत्र में विशेष सावधानी रखी जा रही है। इनके सम्पर्क में आये लोगों की भी निरंतर निगरानी हो रही है। मरीजों के निवास और आसपास को सेनीटाईज किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में प्रभावित मिल रहे हैं, वहाँ तीन स्तर पर सुरक्षा एवं एतिहात के प्रबंध किये जायेंगे।

बैठक में आईजी विवेक शर्मा, कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव, डीआईजी रुचि वर्धन मिश्र, नगर निगम आयुक्त आशीष कुमार सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मीणा, उपायुक्त सपना सोलंकी, अपर कलेक्टर पवन जैन, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉक्टर ज्योति बिंदल एवं एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर पीएस ठाकुर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

चयनित मरीजों एवं मृतकों के लिए पृथक से एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों को तथा स्टाफ नर्सों को भी विशेष सावधानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पर्याप्त संख्या में n95 मॉस्क और अन्य उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है।

बैठक में बताया गया कि पॉजिटीव पाये गये मरीजों के निवास क्षेत्र में विशेष सावधानी रखी जा रही है। इनके सम्पर्क में आये लोगों की भी निरंतर निगरानी हो रही है। मरीजों के निवास और आसपास को सेनीटाईज किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में प्रभावित मिल रहे हैं, वहाँ तीन स्तर पर सुरक्षा एवं एतिहात के प्रबंध किये जायेंगे।

बैठक में आईजी विवेक शर्मा, कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव, डीआईजी रुचि वर्धन मिश्र, नगर निगम आयुक्त आशीष कुमार सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मीणा, उपायुक्त सपना सोलंकी, अपर कलेक्टर पवन जैन, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉक्टर ज्योति बिंदल एवं एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर पीएस ठाकुर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri