इंदौर। महू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालपानी में बड़ा हादसा हो गया। यहाँ सेल्फी लेने के दौरान एक व्यक्ति खाई में जा गिरा। इससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और युवक को बाहर निकालने का काम किया।
दरअसल अज्ञात व्यक्ति रेलवे पटरियों के पास लगी सुरक्षा जालियों को लांघते हुए झरने के सामने सेल्फी ले रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पत्थरों व झाड़ियों से टकराते करीब तीन सौ फीट गहरी खाई में गिर गया। सिर व पसलियों में चोट लगने व खून बहने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। करीब दो घंटों की मशक्कत के बाद मृतक के शव को बाहर लाया जा सका।
