May 3, 2026

कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश में हो सकती है ऑक्सीजन की किल्लत

भोपाल। कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। कोरोना के एक्टिव केस बढ़ने से मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई है। जबकि दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार ने अन्य राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। ऐसे में प्रदेश में ऑक्सीजन संकट खड़ा हो सकता है।

दरअसल महाराष्ट्र के प्लांटों से मध्यप्रदेश में रोजाना 130 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है, लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार ने ऑक्सीजन की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। दूसरी तरफ प्रदेश में अगस्त महीने में हर दिन 90 टन ऑक्सीजन की डिमांड रही है। वहीं आने वाले समय में एक्टिव केस में इजाफा होने पर ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ सकती है।

हालांकि मध्यप्रदेश सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में लगने वाली ऑक्सीजन की खपत को घटाकर उसका उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश में भी ऑक्सीजन तैयार करने की मात्रा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

इस मामले को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। यदि आवश्यक हुआ तो हाईकोर्ट जाने से भी सरकार पीछे नहीं हटेगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri