उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक यात्रियों से भरी बस पलट गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 यात्री घायल हो गए। इनमें से पाँच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस को क्रेन की मदद से सीधा किया।
बता दे कि दुर्घटनाग्रस्त हुई बस उत्तर प्रदेश के इटावा से गुजरात जा रही थी। इसी दौरान रात करीब 3 बजे उज्जैन से सटे कायथा के समीप ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस पलट गई। जानकारी मिलने के बाद कायथा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राजपूत मौके पर अपनी टीम लेकर पहुंचे और वाहन की व्यवस्था कर घायलों को उज्जैन सिविल हॉस्पिटल भेजा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हैं।
