भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस्तीफा देने की घोषणा के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट इसे सच्चाई की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में आज जनता की जीत हुई है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट में लिखा कि, “मध्य प्रदेश में आज जनता की जीत हुई है। मेरा सदैव ये मानना रहा है कि राजनीति जनसेवा का माध्यम होना चाहिए, लेकिन प्रदेश सरकार इस रास्ते से भटक गई थी। सच्चाई की फिर विजय हुई है। सत्यमेवजयते।“
