भोपाल। उत्तर से पश्चिम की ओर चलने वाली हवाओं के कारण प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है। हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 14 अप्रैल और 15 अप्रैल को तापमान में फिर से इजाफा देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के मालवा में लू की संभावना जताई जा रही है। वही 16 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छा सकते हैं।
कोरोना वायरस के कारण इस बार लोगों को गर्मी के बढ़ने का इंतजार है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल पर बर्फबारी जारी है। इस कारण गर्मी का सीजन शुरू होने के बाद भी हवा अपना रुख नहीं बदल पाई है। लेकिन जैसे ही हवा का रुख पश्चिम से उत्तर की ओर होगा, तापमान में तेजी से उछाल आएगा।
दरअसल ज्यादा तापमान में कई बीमारियाँ पैदा करने वाले बैक्टीरिया की मौत हो जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। ज्यादा गर्मी से वायरस का विघटन शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई हैं। लेकिन विशेषज्ञों को विश्वास है कि भीषण गर्मी में कोरोना वायरस का विघटन शुरू हो जाएगा। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि 20 अप्रैल तक तापमान प्रदेश के अधिकतम स्थानों पर 42 डिग्री के पार जाएगा।
