इंदौर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीरें लगातार तीन बार देश के सबसे साफ़ शहर का दर्जा पा चुके इंदौर की सब्जी मंडी की है। लोग सब्जी मंडी की सफाई और लाइन से खड़े सब्जी विक्रेताओं के ठेलों के आगे रखे गीले और सूखे कचरे के डस्टबीन देखकर इसकी तारीफ़ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इंदौर की सब्जी मंडी की फोटो शेयर कर लिखा कि दूसरे शहरों को भी इंदौर से सबक लेना चाहिए। इंदौर भारत में रहने के लिए सबसे अच्छा शहर है।
दरअसल एक समय था जब इंदौर की सब्जी मंडियां गंदगी से पटी रहती थी। लेकिन स्वच्छ भारत अभियान के बाद इंदौर में सफाई पर तेजी से काम हुआ है। इंदौर लगातार तीन बार देश के सबसे साफ़ शहर बन चुका है।
