May 16, 2026

भोपाल में नाईट कर्फ्यू के बीच शराब और पूल पार्टी कर रहे युवक-युवतियों पर पुलिस की कार्रवाई

भोपाल। कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का उल्लंघन कर रात 11 बजे तक पार्टी कर रहे रईसजादों पर भोपाल पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने एक मैरिज गार्डन पर दबिश देकर शराब के नधे में धुत्त 11 युवकों और पांच लड़कियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके पर से महंगी शराब की बोतले भी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल पुलिस को रात 11 बजे सूचना मिली थी कि ग्रीन फील्ड विला मैरिज गार्डन में पार्टी चल रही है। जब पुलिस वहां पहुंची तो वहां लड़के और लड़कियां स्विमिंग पूल में मस्ती करते और शराब पीते नजर आए। पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सभी को रूटीन चेकिंग पर कहते हुए रोक लिया।

गौरतलब है कि कोरोना संकट के कारण प्रशासन ने रात 10 बजे तक होटल, दुकान समेत कुछ व्यापारियों को छूट दी है। राजधानी भोपाल में अब तक कोरोना के 9000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri