राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां जाकिर खान नाम के आरोपी ने प्रेमालाप करते नाग-नागिन के जोड़े की फरसे से काट कर हत्या कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने वन प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें राजगढ़ के सुठालिया नगर में रहने वाले जाकिर खान नाग-नागिन के जोड़े की फरसे से काट कर हत्या करते हुए नजर आ रहे है।
वीडियो में नाग-नागिन का जोड़ा बिना किसी परवाह के प्रेम में लीन नजर आ रहा था। इसी दौरान जाकिर खान फरसे लेकर वहां पहुंचे और दोनों की काटकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।
