May 19, 2026

बुरहानपुर में शुरू हुआ पुलिस कैफ़ेटेरिया, चौबीस घंटे उपलब्ध रहेगा चाय-पानी

बुरहानपुर। कोरोना वायरस के खिलाफ 24 घंटे सड़कों पर जंग लड़ रहे अपने जवानों के लिए बुरहानपुर पुलिस विभाग ने अभिनव पहल शुरू की है। विभाग ने जवानों की थकान दूर करने के लिए पुलिस कैफेटेरिया की शुरुआत की है। पुलिस कैफेटेरिया पर पुलिस के जवानों के लिए 24 घंटे कॉफी, चाय, पानी उपलब्ध हैं।

वैसे तो कैफेटेरिया शब्द सुनकर ऐसा लगता है जैसे किसी कॉफी हाउस के बारे में बात हो रही है। लेकिन मध्यप्रदेश के बुरहानपुर पुलिस विभाग ने अपने जवानों के लिए पुलिस कैफेटेरिया की शुरुआत की हैं। दरअसल कोरोना संकट में पुलिस कर्मचारियों को 24 घंटे सड़कों पर तैनात रहना पड़ रहा है। ऐसे में उनकी थकान दूर करने और उन्हें कॉफी, चाय, पानी उपलब्ध कराने के लिए पुलिस कैफेटेरिया शुरू किया गया है।

इसके लिए बुरहानपुर जिले के 4 थाना क्षेत्र में जगह-जगह पॉइंट पर 24 घटे कोरोना से जंग में लोगो की हिफाज़त में लगे हमारे जवानों को कॉफी, चाय, पानी की व्यवस्था विभाग द्वारा कैफेटेरिया वैन के माध्यम से की गई है।

एएसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि कि इस मुहिम की शुरुआत कोरोना की लड़ाई में जनसेवा में लगे पुलिस के जवानों के उत्साह वर्धन करने के लिए इस सेवा को शुरू किया गया है। इसलिए हम इसे कोरोना वीरो को समर्पित कर रहे है। ये सेवा पुलिस द्वारा पुलिस के लिए शुरू की गई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri