April 30, 2026

पुलिस ने करा दी प्रेमी युगल की शादी ।

 

एक्सपोज़ टुडे ।
पुलिस ने करा दी प्रेमी प्रेमिका की शादी। पुलिस की मौजूदगी में एक दूसरे को वरमाला पहना कर दांपत्य जीवन की शुरूआत की। विवाह का मामला सिंगरौली जिला अंतर्गत सरई थाना का है। लड़की में पुलिस को आवेदन देकर कहा था की हम बालिग़ हैं और एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं लेकिन परिजन होने नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने लड़की के आवेदन पत्र पर विचार करते हुए उसके प्रेमी से शादी करवाई है।
थाना परिसर में किया वरण : पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रीती सिंह नाम की युवती प्रदीप सिंह नामक युवक से प्रेम करती थी। उसने थाना में आवेदन पत्र दिया और उन्होने लड़के को न सिर्फ थाना बुलाया बल्कि दोनों पक्ष के लोगों को भी बुला कर समझाइश दी गई। जिसके बाद लड़का-लड़की ने थाना परिसर में बने हुए मंदिर में एक दूसरे को वरमाला पहना कर शादी कर लिए है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष अब राजी हैं।

लड़के पक्ष के लोगों ने किया था विरोध : बताया जा रहा है कि इस प्रेम विवाह को लेकर लड़के पक्ष के लोग तैयार नही थें और वे थाना में भी इसका विरोध करते हुए आक्रोषित रहे, हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद मामला सुलझ पाया और लड़की को अपना मनपसंद वर मिल गया।
जानकारी के तहत प्रीती और प्रदीप के बीच पिछले दो वर्षो से प्रेम सबंध चल रहा था, लेकिन लड़के पक्ष के लोग शादी करने के लिए तैयार नही थे। जिसके चलते लड़की ने पुलिस का सहारा लिया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri