May 17, 2026

पुलिसकर्मियों के जज्बे को सलाम, घुटनों तक पानी में खड़े होकर दी तिरंगे को सलामी

सतना। पानी में खड़े होकर तिरंगे को सलामी दे रहे पुलिसकर्मियों की यह तस्वीर सतना जिले के नागौद थाने की है। 15 अगस्त को हुई जोरदार बारिश के कारण पूरा थाना परिसर ही जलमग्न हो गया था। हालांकि इस आपदा के बीच भी पुलिसकर्मियों ने अपना कर्तव्य निभाया और पानी में खड़े होकर ही तिरंगे को सलाम किया व राष्ट्रगान गाया।

इस मौके पर पुलिसकर्मियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब हमारे देश के जवान बर्फ में खड़े होकर देश की रक्षा कर रहे हैं तो हम पानी से क्यों डरें?  कितना भी पानी हो पर  राष्ट्र का सम्मान सर्वोपरि है। देशसेवा के लिए पुलिसकर्मियों के साहस जज्बे की हर ओर सराहा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार हर वर्ष बारिश में थाने में जलभराव होता है, इस वर्ष तो थाने परिसर में 5 फ़ीट से अधिक पानी भर गया था। इतना ही नही थाने में रखी गाड़िया समान भी बारिश में डूबा गए। इसके पहले वर्ष  2016 में तो थाने के अंदर पानी घुसने से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी खराब हो गए थे। थाने के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 75 का लेवल काफी ऊपर हो जाने से थाना परिसर 5 से फ़ीट ढलान पर है इसलिए सड़को का पानी भी थाने परिसर में बहकर भरता है। बावजूद यहाँ जनप्रतिनिधि और नगर परिषद आज तक जल निकासी के उचित इंतजाम नहीं कर पाए।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri