एक्सपोज़ टुडे, धार। बारिश में बदनावर का सियासी पारा गर्मा गया है। पूर्व विधायक और भाजपा नेता भँवर सिंह शेखावत अपने जन्मदिन पर बदनावर पहुंचे। पूर्व विधायक के स्वागत में समर्थकों ने ढोल बजवाए और जमकर स्वागत किया।
शेखावत के इस दौरे के कई मायने हैं। इसे विधानसभा उप चुनाव से जोड़ कर भी देखा जा रहा है । शेखावत ने जन्मदिन के बहाने क्षेत्र में अपनी ताक़त का अहसास कराया है।

छात्र राजनीति से सहकारिता नेता
शेखावत भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं वे इंदौर में छात्र राजनीति से लेकर पार्षद और फिर विधायक तक पहुँचे । प्रदेश में सहकारिता नेता के रूप में भी उनकी पहचान है। पार्टी ने बदनावर से टिकट दिया इसके बाद वे बदनावर पहुँचे और विधायक बने । पिछला विधानसभा चुनाव वे हार गए। शेखावत पिछले दिनों चर्चा में आए जब उन्होंने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवरगीय पर निशाना साधा और कहा की इंदौर की राजनीति को ख़राब करने वाले कैलाश जी हैं ।
बहरहाल बदनावर में होने वाले उप चुनाव में शेखावत का ख़ासा प्रभाव है इससे इंकार नहीं किया जा सकता न शेखावत को नज़र अंदाज कर चुनाव लड़ा जा सकता है ।
