May 15, 2026

भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह को उर्दू में मिली धमकी भरी चिट्ठी, दर्ज कराई शिकायत

भोपाल। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक धमकी भरी चिट्ठी मिली है। चिट्ठी उर्दू में लिखी हुई है। उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और प्रज्ञा ठाकुर के फोटो पर क्रॉस बना हुआ है। चिट्ठी के साथ पाउडर भी मिला है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने चिट्ठी के साथ आए पाउडर को हानिकारक केमिकल बताते हुए खुद के खिलाफ साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने खुद की जान को खतरा बताया। फ़िलहाल पुलिस ने पत्र को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम को बुलाया, जिसने पाउडर और उर्दू में लिखे पत्र को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है।

वहीँ दूसरी तरह प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि यह पत्र किसी आतंकी का हो सकता है। मैं ऐसी घटनाओं से डरने वाली नहीं हूँ। मुझे पहले भी ऐसे पत्र मिले है। यह राष्ट्र के दुश्मनों की एक बड़ी साजिश है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri