इंदौर। पूरे देश में भले ही कोरोना से जिंदगी बचाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का स्वागत किया जा रहा हो, लेकिन इंदौर के टाटपट्टी बाखल में लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पथराव किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे है कि – ऐसे हालातों में कैसे लड़ेंगे कोरोना से?
छत्रीपुरा टीआई के अनुसार बुधवार दोपहर को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम टाटपट्टी बाखल में कोरोना संग्धिदों की जांच करने के लिए पहुंची तो लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला कर दिया। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और स्वास्थ्य कर्मियों पर पत्थर फेंकने लगे।
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में स्वास्थ्यकर्मी भागते नजर आ रहे हैं जबकि लोग उन पर पत्थर फेंक रहे है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया है।
