May 17, 2026

पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथी के हमले से रेंजर की हुई मौत

पन्ना। शनिवार को पन्ना टाइगर रिजर्व से बड़ी घटना सामने आई है। यहाँ रामबहादुर नाम के हाथी ने हिनोता रेंज के रेंजर बीएस भगत पर अपने दांतों से हमला कर दिया। हाथी के हमले से रेंजर की मौके ही मौत हो गई है। घटना के बाद से टाइगर रिजर्व में हड़कंप मच गया है। प्रबंधन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

मृतक बीएस भगत छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और पिछले 8 सालों से वह एक ही रेंज में पदस्थ थे। शनिवार को ट्रैकिंग के दौरान हिनोता रेंज में रामबहादुर नाम के हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने उनको अपने दांतो से दबा दिया जिससे उनके प्राण निकल गए।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व गंगऊ के इसी क्षेत्र में मृत टाईगर मिला था, जहां दूसरे टाईगर की हालत को जानने के लिए लगातार ट्रैकिंग की जा रही थी जिससे नाराज हाथी रामबहादुर ने गुस्से में आकर रेंजर को अपनी चपेट में लिया और दांतो से दबाकर मार डाला।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri