इंदौर। बुधवार को इंदौर नगर निगम की बैठक में सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर भारी हंगामा हुआ। हंगामा और शोर-शराबे के बाद कांग्रेस के दो पार्षदों को निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल नगर निगम की बैठक में कांग्रेस पार्षद सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ बैच लगाकर पहुंचे थे। जैसे भी भाजपा पार्षदों को यह बात पता चली वहां हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान दोनों तरह से नारेबाजी शुरू हो गई। कांग्रेस के पार्षद लगातार सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ नारे लगा रहे थे। वही भाजपा पार्षद ने विरोध करते हुए कहा कि हम इंदौर नगर निगम परिषद के सदन को शाहीन बाग नहीं बनने देंगे।
शोर-शराबे के बाद कांग्रेस के दो पार्षदों सादिक खान और अनवर दस्तक को निलंबित कर दिया गया है।
