May 17, 2026

रेत माफियाओं ने किया खनिज अमले पर हमला, खनिज इंस्पेक्टर सहित तीन लोग घायल

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रेत माफिया द्वारा खनिज अमले पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में खनिज इंस्पेक्टर सहित एक सैनिक और चालक घायल हो गए। खनिज इंस्पेक्टर के सिर में गंभीर चोंट आई है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सामने आ रही जानकारी के खनिज विभाग को सूचना मिली थी कि सिंगरौली जिले के बरगावां थाना के अंतर्गत राजा सरई के पास कुछ लोग अवैध रूप से नदी से रेत निकासी करके परिवहन कर रहे हैं। इस पर रविवार शाम को जब खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो लाठी-डंडों से लैस आधा दर्जन लोगों ने खनिज विभाग की टीम पर हमला कर दिया।

रेत माफिया के हमले में खनिज इंस्पेक्टर सहित एक सैनिक और चालक घायल हो गए है। साथ ही उन्होंने खनिज अधिकारी के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri