May 20, 2026

शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में साबित किया विश्वास मत

भोपाल। मंगलवार को मप्र विधानसभा में शिवराज सिंह चौहान की ओर से पेश किए गए विश्वास मत प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ शपथ लेने के एक दिन बाद ही शिवराज सिंह चौहान ने सदन में बहुमत साबित कर दिया।

विधानसभा में विश्वास मत के दौरान कांग्रेस का एक भी विधायक सदन में मौजूद नहीं था। वहीँ सपा, बसपा और निर्दलीय विधायकों ने विधानसभा में शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में वोट दिया। हालांकि सपा के राष्ट्रीेय अध्यभक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस का समर्थन करने की बात कही थी, लेकिन विधानसभा में उनके विधायक ने शिवराज के समर्थन में वोट दिया।

इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में विश्वास मत पेश करते समय कहा कि राज्यपाल ने सरकार को पंद्रह दिनों के अंदर बहुमत साबित करने के लिए कहा था। इसलिए वह विश्वास मत पेश कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को रोकना उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri