May 19, 2026

ग़रीबों को भोजन कराने के लिए आगे आई एसआरएफ कंपनी

इंदौर। लॉकडाउन के दौरान कोई परिवार भूखा न रहे इसके लिए एसआरएफ लिमिटेड गरीब परिवारों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। एसआरएफ लिमिटेड भोजन को पैक करके, उन्हें पीथमपुर प्रशासन तक पहुंचा रहा है। जहां से भोजन गरीबों में वितरित किया जा रहा है।

दरअसल कोरोना वायरस के कारण देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस कारण कई गरीब परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। ऐसे में कई समाजसेवी संस्थाएं और कंपनियां लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं।

एसआरएफ लिमिटेड ने भी गरीबों तक भोजन पहुँचाने का निर्णय लिया है। कंपनी के सदस्यों ने बताया कि, कोरोना वायरस की अवधि के दौरान जरूरतमंदों के बीच वितरित करने के लिए खाद्य पैकेट पीथमपुर प्रशासन को दिए जाएंगे। कंपनी रोजाना 250 भोजन के पैकेट प्रशासन को देगा। जहां से भोजन गरीब लोगों के बीच बांटा जाएगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri