इंदौर। इंदौर में आज एक शख्स की गिरफ्तारी के विरोध में लोगों ने थाने का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने जब उन्हें खदेड़ा तो कुछ लोगों ने पत्थर भी चलाए। मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया लॉकडाउन तोड़ने के मामले में शुक्रवार को मोहम्मद यूसुफ के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसकी आज गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी के विरोध में कई लोगों ने थाने पहुंचकर घेराव किया, जिसके बाद पहुंचे ने उन्हें खदेड़ दिया।
