May 17, 2026

प्यारे मियां के खिलाफ कार्रवाई जारी, फ्लैट में मिले डांस बार, विदेशी शराब और हिरण के सींग

भोपाल। राजधानी भोपाल में नाबालिग बच्चियों से रेप के आरोपी पत्रकार प्यारे मियां के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। भोपाल पुलिस ने मामले की जाँच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है। वहीं प्यारे मियां के खिलाफ भोपाल के बाद अब इंदौर में भी एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपी प्यारे मियां का सुराग नहीं लगा पाई है।

गौरतलब है कि आरोपी प्यारे मियां के खिलाफ रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने जब उसके श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट के फ्लैट पर दबिश दी तो वह भी दंग रह गई। पुलिस उसके घर से डांस बार, विदेशी शराब और हिरण के सींग मिले है। घर के कोने-कोने में शराब रखी हुई थी। साथ ही दीवारों पर लड़कियों की तस्वीरें बना रखी थी। नाबालिग लड़कियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि आरोपी चाइल्ड पोर्न दिखाकर उनका यौन शोषण करता था।

वहीं दूसरी तरफ नगर निगम अमले ने बुधवारा स्थित अफकार टावर भी गिरा दिया। अंसल अपार्टमेंट्स के फ्लैट में बने अवैध पोर्च को भी तोड़ा गया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस ने आरोपी के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो भाई और एक महिला शामिल है। महिला लड़कियों की व्यवस्था करने में मदद करती थी जबकि एक भाई लड़कियों को लाने ले जाने का काम करता था। वहीं दूसरा भाई शराब और अन्य गलत करतूतों में साथ देता था।

बता दे कि प्यारे मियां की भोपाल, इंदौर के अलावा कई जगहों पर करोड़ों की अवैध संपत्ति है। प्रशासन उसकी अवैध कमाई और संपत्ति की सूची तैयार कर रहा है। प्रशासन ने उसके शादी हॉल और अवैध बिल्डिंग को गिरा दिया है। उसकी भोपाल में 12 से ज्यादा अवैध संपत्तियों का खुलासा हुआ है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri