शिवपुरी। बेटी के निधन के बाद शिवपुरी जिले के पोहरी से विधायक रहे सुरेश राठखेड़ा को विशेष विमान से झालावाड़ भेजा गया है। सुरेश राठखेड़ा की बेटी ज्योति ने गुरुवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
मृतका ज्योति अपने डॉक्टर पति के साथ राजस्थान के बारां जिले में रहती थी। ज्योति के पति बारां जिले के शाहाबाद में चिकित्सा अधिकारी है। फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
बता दे कि सुरेश धाकड़ उन सिंधिया समर्थक 22 नेताओं में से एक हैं जो इन वक़्त बेंगलुरु में हैं। स्पीकर ने सभी 22 नेताओं का विधायक पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
