Xpose Today News
इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (MGM) में रैगिंग का मामला सामने आया है। MBBS प्रथम वर्ष (बैच 2025) के छात्रों ने UGC नेशनल एंटी-रैगिंग सेल में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 2024 बैच के सीनियर छात्रों ने उन्हें मारपीट, गाली-गलौज करते हैं फिर शराब-सिगरेट पीने के लिए मजबूर करते हैं। इसके अलावा डराने-धमकाने और घंटों तक बंधक बनाकर रखने जैसी हरकतें करते हैं। मेडिकल कॉलेज में एंटी रैंगिग कमेटी बनी है लेकिन यह कमेटी सिर्फ़ नाम की है कमेटी इस तरह की गंभीर घटनाओं के बाद भी सक्रिय नहीं है।
पीड़ित छात्रों ने UGC में शिकायत 18 नवंबर को दर्ज कराई थी। जिसके बाद 19 नवंबर को मामला एमजीएम कॉलेज प्रबंधन के पास पहुंचा। 20 नवंबर (गुरुवार) को मामले की जानकारी मिलने के बाद एंटी-रैगिंग सेल की बैठक हुई।
सीनियर छात्रों ने फ्रेशर्स को एक निजी फ्लैट पर बुलाया, जहां उनके साथ मारपीट, अपमानजनक व्यवहार किया गया और उन्हें सिगरेट-शराब पीने के लिए मजबूर किया गया। छात्रों ने दावा किया कि उन्हें करीब तीन घंटे तक वहीं रोके रखा गया और जाने नहीं दिया गया।
जूनियर स्टूडेंट ही बना खबरी
शिकायत में यह भी आरोप है कि उन्हीं के बैच का एक छात्र सीनियरों का संदेश पहुंचाने और उन्हें फ्लैट पर बुलाने का काम कर रहा था, जिससे छात्र जाल में फंस गए।पीड़ित छात्रों का कहना है कि वे घटना के बाद से डरे हुए हैं, तनाव में हैं और सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे।
एंटी रेगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
“शिकायत मिलते ही UGC एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन ने MGM मेडिकल कॉलेज को नोटिस (Complaint No. MP_0368) जारी करते हुए निर्देश देते हुए कहा-”
“पीड़ित की पहचान कर उसकी काउंसलिंग की जाए।
“उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, जांच शुरू कर रिपोर्ट भेजी जाए। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाए।
