सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी में तीन परिवार के सदस्यों के कोरोना वायरस से प्रभावित होने का संदेह है। फ़िलहाल तीनों परिवारों के सदस्यों का सैंपल लेकर जांच की जा रही है।
दरअसल तीनों परिवार विदेश से भ्रमण कर वापस सिवनी लौटे हैं। ऐसे में परिवार के सदस्यों के कोरोना वायरस से प्रभावित होने का संदेह जाते जा रहा है। तीनों परिवारों के सदस्यों को जिला चिकित्सालय के हाउस आइसोलेशन में निगरानी हेतु रखा गया है।
