पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व में आने वाले ज्यादातर पर्यटकों को इन दिनों बाघिन P-151 के दीदार हो रहे हैं। यह बाघिन मानसून सीजन में पर्यटकों को आनंदित कर रही है। इन्ही में से एक पर्यटक ने इस नज़ारे को अपने कैमरे में कैद किया है।
दरअसल बाघ विहीन हो जाने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ रहा है। इस समय टाइगर रिज़र्व में 65 के लगभग बाघ और उनके शावक हो गए हैं। वैसे कोरोना संकट के कारण इन दिनों पन्ना टाइगर रिजर्व में आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। लेकिन जितने भी पर्यटक यहां आ रहे हैं, उनमें से ज्यादातर को बाघिन P-151 के दीदार हो रहे हैं।
