भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार शाम सात 7 बजे चौथी बार मुख्यमंत्री की शपथ ले सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी मिनी कैबिनेट भी शपथ ले सकती है। कोरोना वायरस के कारण शपथ ग्रहण समारोह सादा रखा जाएगा। समारोह में कम ही लोग हिस्सा लेंगे।
कहा जा रहा है कि आज शाम को 6 बजे भोपाल में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसमें शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। ऑब्जर्वर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दिल्ली से विधायक दल की बैठक को करेंगे सम्बोधित। विधायकों को बिना स्टॉफ और बिना गनमैन के बुलाया गया है।
