उज्जैन। उज्जैन पुलिस ने दोने पत्तल के कारखाने में दबिश देकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके पर से 2 महिलाओं और 8 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लॉकडाउन के दौरान कारखाने में इक्कठा हो कर अनैतिक धंदे को अंजाम दे रहे थे। इस काम में एक आरक्षक की भूमिका भी संदिग्ध है।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि उज्जैन के मक्सी रोड़ उद्योगपुरी में दोने पत्तल के कारखाने में सेक्स रैकेट चल रहा है। जानकारी मिलने के बाद सीएसपी पल्लवी शुक्ला और उनकी टीम ने पंवासा थाना क्षेत्र के दोने पत्तल के कारखाने में दबिश दी। इस दौरान वहां पार्टी चल रही थी। पार्टी में दो महिला और 8 पुरुष शामिल थे। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान दैहिक शोषण भी किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस की टीम ने वहां से 2 महिलाओं सहित आठ पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को पकड़कर पंवासा थाने लेकर आई। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में पंवासा थाने का एक आरक्षक भी पकड़ाया है। पुलिस सूत्रों की माने तो आरक्षक को एसपी मनोज सिंह के आदेश के बाद निलंबित कर दिया गया है।
