May 19, 2026

कोरोना से लॉकडाउन के चलते सब्ज़ियाँ और फसल हो रही बर्बाद, किसान चिंतित

खरगोन। कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इस कारण बाजार के साथ-साथ मंडियां भी बंद कर दी गई हैं। इससे गांवों में लाखों रुपए की सब्जियां बर्बाद हो रही है और किसानों को नुकसान हो रहा है। फसल के बर्बाद होने से किसान चिंता में दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल लॉकडाउन के कारण बाजार और मंडियां बंद हैं, वहीँ व्यापारी भी सब्जियां लेने के लिए गांवों में नहीं आ रहे हैं। इस कारण करेले, टमाटर, खीरे सहित अन्य फसल सब्जियां हो रही है। जिले के कई गांवों से सब्जियां दिल्ली, जयपुर और इंदौर जैसे शहरों में भेजी जाती है। लेकिन ट्रांसपोर्ट सुविधा ठप होने से सब्जियां शहरों तक नहीं पहुंच पा रही है।

किसानों का कहना है कि सब्जियों और फलों के बीज से लेकर उसे तैयार करने में काफी खर्चा हुआ है। ऐसे में अगर फसल नहीं बिकी तो काफी नुकसान होगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri