उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में पकड़े गए गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए विकास दुबे को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया है।
इस बीच उज्जैन कोर्ट में वकीलों ने विकास दुबे के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने ‘विकास दुबे हत्यारे को, जूते मारो साले को’ के नारे लगाए। वकीलों की मांग है कि दुबे को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
बता दे कि विकास दुबे को उज्जैन के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में रखा गया है। पुलिस पूछताछ में विकास दुबे ने बताया है कि वह पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उनके शवों को जलाना चाहता था। हम लोगों को सूचना मिली थी कि पुलिस सुबह आएगी, लेकिन पुलिस रात में ही आ गई।
