July 25, 2026

सोना चुराने वाली महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, थाने में मचा हड़कंप

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की बैराड़ थाना पुलिस द्वारा 31 अगस्त को ग्वालियर में दबिश देकर जिन दो महिला चोरों को गिरफ्तार किया गया था। उनमें से एक महिला चोर की कोरोना जांच रिपोर्ट मंगलवार की शाम कोरोना पॉजिटिव आई है। शिवपुरी मेडिकल कॉलेज से प्राप्त रिपोर्टों में यह रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एक महिला चोर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से थाने में हड़कंप मच गया है। अब चोर के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि बैराड़ के मुख्य बाजार में जेआर ज्वैलर्स के यहां गुरूवार को दो अज्ञात महिला चोरों द्वारा सोने के गहने चोरी कर लिए थे। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से ग्वालियर में दबिश देकर सोमवार तड़के दो महिला चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया माल बरामद कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया था।

मंगलवार को दो में से एक महिला चोर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से बैराड़ थाने से चोरी की आरोपी महिलाओं को पकड़ने गई पुलिस टीम के दो एसआई, एक प्रधान आरक्षक, दो पुरूष आरक्षक, एक महिला आरक्षक सहित पूरे थाने में हड़कंप मचा हुआ है। पकड़ी गई दो महिला चोरों में से एक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को पूरे थाने को सैनिटाइज कराया गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri