नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में इन दिनों पीले रंग के मेंढक चर्चा का विषय बने हुए हैं। दुर्लभ प्रजाति के इन मेंढ़कों के झुंड़ को देख ग्रामीणों के बीच कौतूहल पैदा हो गया है। हालांकि कई लोग इनके जहरीले होने की आशंका से डरकर दूर भाग रहे हैं या इन्हें मार भी रहे हैं।
दरअसल नरसिंहपुर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर आमगांव में कुछ दिनों पहले बारिश के बाद अचानक पीले मेंढ़कों का झुंड़ दिखाई दिया। पीले मेंढ़कों को देख गाँव वाले भी हैरान रह गए। इन मेंढ़कों की आवाज भी सामान्य मेंढ़कों से अलग थी। हालांकि कुछ लोग इनके जहरीले होने की आशंका से डरकर दूर भागने लगे और इन्हें मारने लगे।
वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि यह मेंढ़क भारत में पाए जाने वाले दुर्लभ प्रजाति के इंडियन बुल फ्रॉग है, जो प्रजनन काल में अपना रंग बदलकर गहरा पीला कर लेता है। लोग इन्हें जहरीला समझते हैं जबकि यह जहरीले नहीं होते हैं। यह किसानों और पर्यावरण के लिए लाभदायक होते हैं। हमें इनसे डरने की जरुरत नहीं हैं बल्कि इन्हें बचाकर रखने की जरुरत हैं।
