May 19, 2026

इंदौर के चार जबकि उज्जैन के एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि

इंदौर। इंदौर में कोरोना वायरस के चार जबकि उज्जैन में एक मरीज सामने आया हैं। बुधवार सुबह चार बजे इनकी पुष्टि हुई है। इंदौर के तीन मरीज बॉम्बे अस्पताल जबकि एक मरीज अरिहंत अस्पताल में भर्ती है। वहीँ उज्जैन का मरीज इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती है।

सीएमएचओ डॉ प्रवीण जडिया ने बताया कि इंदौर से कुल 13 मरीजों और आसपास के जिलों से 8 सेंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमे से इंदौर के चार और उज्जैन के एक व्यक्ति में कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है। इंदौर में सामने आए चार मरीजों में से तीन एक ही परिवार के हैं और पिछले दिनों ऋषिकेश घूमने गए थे।

इन चार मरीजों में मनीष बाग निवासी 68 वर्षीय पुरूष और रानीपुरा निवासी 49 वर्षीय महिला का बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। चंदननगर निवासी 50 वर्षीय महिला का अरिहंत हॉस्पिटल में इलाल चल रहा है। वहीं उज्जैन निवासी 65 वर्षीय महिला का इलाज एमवायएच में चल रहा है।

कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने कहा है कि इस बात को लेकर पैनिक की आवश्यकता नहीं है। सभी मरीज़ों की हालत स्थिर है और वे चिकित्सीय निगरानी में है। सभी का बेहतर इलाज हो रहा है और अन्यत्र संक्रमण नहीं हो, इसके पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

इन पांच नए मामलों के सामने आने के बाद मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या 14 हो गई है। इससे पहले 9 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को ग्वालियर और शिवपुरी में कोरोना वायरस का एक-एक पॉजिटिव मरीज सामने आया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri