May 19, 2026

विदिशा में लॉक डाउन का पालन ना करने वालों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती

विदिशा। विदिशा में पुलिस ने लॉक डाउन का पालन ना करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने ऐसे लोगों से उठक-बैठक लगवाई और “मैं समाज का दुश्मन हूँ, मैं घर पर नहीं रहूँगा” लिखे हुए पोस्टर पकड़ाकर फोटो भी निकाली।

दरअसल कोरोना वायरस के कारण मध्यप्रदेश के अन्य जिलो की तरह विदिशा में लॉक डाउन घोषित कर दिया हैं। इसके बावजूद विदिशा में लोग बेवजह घरों के बाहर निकल रहे हैं। प्रशासन द्वारा लाख समझाइश दिये जाने के बाबजूद शहर में घूम रहे ऐसे लोगों को पुलिस ने पकड़ा और घरों से बाहर निकलने का कारण पूछा।

ऐसे व्यक्ति जो बिना किसी जरुरी कारण के बाहर घूम रहे हैं ऐसे व्यक्तियों से पुलिस ने उठक-बैठक लगवाई। साथं ही लोगों के “मैं समाज का दुश्मन हूँ,मैं घर पर नहीं रहूँगा” लिखे हुए पोस्टर पकड़ाकर खींची गई। गौरतलब है कि विदिशा में लॉक डाउन की अवधि 25 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri