May 19, 2026

कोरोना के चलते प्रदेश में सभी तरह के आयोजन-समारोह पर लगी रोक, न मानने वालों को होगी जेल

भोपाल। कोरोना वायरस के खतरे के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में किसी भी तरह का आयोजन नहीं होना चाहिए। अगर प्रदेश में कोई भी छोटा या बड़ा कार्यक्रम आयोजित होता है तो आयोजकों को जेल भेजा जाएगा।

दरअसल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार ने प्रदेश में किसी भी तरह के छोटे या बड़े आयोजन पर रोक लगा दी हैं। साथ ही नियमों का पालन ना करने वालों पर सख्ती कार्रवाई की जा रही है।

इसी के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में कोई भी बड़ा या छोटा समारोह आयोजित किया जाता है या फिर कोई चिकित्सा प्रक्रिया में बाधा डालता है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि लोग स्वयं आगे आकर अपनी जानकारी का खुलासा करे। लेकिन वे हिचकिचा रहे हैं, इसलिए कोरोना वायरस फैलता जा रहा है।

वहीँ स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे हमलों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग अपनी जान से खिलवाड़ ना करें। हम ऐसा करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करेंगे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri