May 19, 2026

इंदौर में 11 लोगों ने कोरोना को हराया

इंदौर। इंदौर में लगातार बढ़ रही कोरोना वायरस मरीजों की संख्या के बीच एक राहत की खबर आई है। दरअसल सोमवार को इंदौर में कोरोना वायरस के 11 पॉजिटिव मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए है। इन मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि अभी इन्हें 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहना होगा।

महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन डॉक्टर ज्योति बिंदल ने बताया कि सोमवार को कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज राजेश असावरा को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। वह इंदौर में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले पहले मरीज है। इसके अलावा 10 अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भी ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई।

जिन लोगों ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीती है, उनके नाम मोहम्मद सलीम, इकबाद कुरैशी, वाजीद कुरैशी, शब्बीर, करण सिसौदिया, प्रहलाद अग्रवाल, जितेन्द्र सिसौदिया, अंजु सिसौदिया, आयशा और आलिया है। यह पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri