शिवपुरी। शुक्रवार को शिवपुरी में एक 11 साल का बच्चा पानी भरते वक्त कुएं में गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक़्त वहां से गुजर रहे दो लोगों ने बच्चे की आवाज सुन ली और कुएं में कूदकर बच्चे को बचा लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
दरअसल शिवपुरी के पोहरी कस्बे में स्थित बड़ाबाग के सरकारी कुएं में 11 साल का सोनू प्रजापति पानी भरने आया था। इस दौरान वह कुएं में गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे दीपू जाटव और जुनैद खान को बच्चे की आवाज सुनाई दी। इस पर उन्होंने तुरंत कुएं में छलांग लगाकर बच्चे को बचा लिया। बाद में रस्सियों के सहारे बच्चे को कुएं से बाहर निकाला।
