May 18, 2026

भिंड जिले के एक घर से हर दिन निकल रहे साँप, एक हफ्ते में 123 साँप निकले

भिंड। भिंड जिले में रहने वाला एक परिवार इन दिनों घर से जहरीले सांप निकालने से परेशान हैं। पिछले आठ दिनों में घर से 123 छोटे बड़े कोबरा सांप निकल चुके हैं। वहीँ कोरोना के कारण परिवार के सदस्य घर से बाहर भी नहीं जा सकते हैं। ऐसे में अब यह परिवार शासन-प्रशासन से सांपों से मुक्ति दिलाने के लिए मदद की गुहार लगा रहा है।

‘घर के बाहर कोरोना बैठा है और घर में किंग कोबरा, साहब हम कहाँ जाएं।’ यह अरदास है मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रौन जनपद के चचाई गांव में रहने वाले जीवन कुशवाह के परिवार की। जीवन के घर पिछले 8 दिन से जानलेवा किंग कोबरा सांप के बच्चे निकल रहे हैं। अब तक वे अपने घर में एक-दो नहीं पूरे 123 सांप पकड़ चुके हैं। घर में एक साथ इतने सापों के निकालने से परिवार के लोग दहशत में है। कोरोना से ज्यादा डर उन्हें अब सांपों से लग रहा है और अब वह घर के बाहर गुजारा करने को मजबूर हैं।

बता दे कि घर में एक दिन 21 तो, एक दिन 52 सांप तक निकले हैं, जबकि दो से चार सांप तो प्रतिदिन निकल रहे हैं। उन्होंने मदद की गुहार भी लगाई है, लेकिन अब तक शासकीय अमला मदद को नहीं पहुंच पाया है जिसके चलते परिवार दिन-रात दहशत में रहता है। गांव वालों ने सांप की पहचान किंग कोबरा के रूप में की है जो कि एक जानलेवा खतरनाक सांप है। इस बात का पता चलते ही परिवार के सभी सदस्य कभी खेतों में तो कभी घर के बाहर समय काट रहे हैं। जीवन का कहना है कि वे लोग पिछले कई दिनों से सोए नहीं हैं। कुर्सी पर बैठे-बैठे उन्हें निगरानी करनी पड़ती है। ये सांप अमूमन  7 से 8 बजे के बाद ही निकलते हैं, ऐसे में रात भर इन्हें पकड़ने का काम चलता है और फिर इन सांपो को दूर एकांत में छोड़ दिया जाता है।

8 दिन बाद भी वन विभाग की ओर से कोई भी इस परिवार की मदद को आगे नही है, जिसकी वजह लगातार सांप निकलने की वजहों का भी पता नहीं चल पा रहा है। सरकार कहती है कि कोरोना है घर से बाहर नहीं निकलो, लेकिन जीवन और उनका परिवार कोरोना के डर से घर से बाहर भले ही न निकले लेकिन जब अंदर किंग कोबरा जैसे जहरीले सांप घूम रहे हों तो घर में घुसने की भी हिम्मत कैसे हो।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri