July 26, 2026

प्रदेश में कोरोना के 1292 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 54421

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 54421 पर पहुँच गई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 1292 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 11944 हो गई है। प्रदेश में अब तक 41231 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 1246 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज इंदौर से सामने आए हैं। सोमवार को इंदौर में कोरोना के 245 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी भोपाल में 135, ग्वालियर में 162 और जबलपुर में 103 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इनके अलावा उज्जैन में 11, खरगौन में 26, नीमच में 20, बड़वानी में 10, सागर में 15, खंडवा में 17, रतलाम में 30, राजगढ़ में 29, विदिशा में 24, धार में 26, मंदसौर में 17, रीवा में 14, शिवपुरी में 19, देवास में 11, रायसेन में 20, सीहोर में 16, बैतूल में 29, दमोह में 12, छतरपुर में 12, दतिया में 15, झाबुआ में 37, अलीराजपुर में 39, सतना में 14 नए मामले सामने आए हैं।

दूसरी तरफ बीते 24 घंटे में प्रदेश में 841 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri