July 26, 2026

पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड 1263 नए मामले सामने आए

भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड 1263 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 53129 पर पहुँच गई है। वहीँ एक्टिव मामलों की संख्या 11510 हो गई है। प्रदेश में अब तक 40390 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बीते 24 घंटे में प्रदेश में 23 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इससे प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 1229 तक पहुंच गया है। इस बीच राहत की बात यह रही कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में 991 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे।

रविवार को प्रदेश के चार शहरों में 100 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। इंदौर में रविवार को 194, राजधानी भोपाल में 161, ग्वालियर में 118 और जबलपुर में 118 नए मामले सामने आए हैं। इनके अलावा रविवार को मुरैना में 22, उज्जैन में 23, खरगौन में 28, नीमच में 17, बड़वानी में 22, सागर में 13, खंडवा में 18, रतलाम में 20, राजगढ़ में 30, विदिशा में 28, धार में 20, मंदसौर में 18, रीवा में 12, शिवपुरी में 35, देवास में 12, रायसेन में 11, सीहोर में 11, बैतूल में 32, दमोह में 14, छतरपुर में 11, दतिया में 10, शाजापुर में 13, कटनी और सतना में 17-17, हरदा में 29, छिंदवाड़ा में 13 मरीज मिले हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri