May 18, 2026

मप्र में तीन राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी, शुरूआती 2 घंटे में पड़े 142 वोट

भोपाल। मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए मतदान का दौर जारी है। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम को 4 बजे तक जारी रहेगा। शुरूआती 2 घंटे में 142 वोट पड़े हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सुबह ही मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचकर वोट डाला।

बता दे कि मतदान प्रकिया में भाग लेने के लिए कोरोना से संक्रमित कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी पीपीई किट में मतदान के लिए आएंगे। वह दोपहर एक बजे विधानसभा पहुंचकर मतदान करेंगे। उनका मतपत्र अलग लिफाफे में रखा जाएगा और सबसे आखिर में गिना जाएगा।

इस बार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान विधानसभा परिसर के सेंट्रल हॉल में हो रहा है। यह पहला मौका है जब ऐसा किया जा रहा है। कोरोना संकट को देखते हुए हर विधायक की जांच की जा रही है। इसके लिए तीन जगह स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात की गई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri