May 18, 2026

मप्र में प्री प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं की ऑनलाइन क्लासेस पर रोक

भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने प्री प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं की ऑनलाइन क्लासेस पर रोक लगा दी है। साथ ही छठवीं से लेकर आठवीं तक मिडिल सेक्शन की कक्षाओं के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे नकारात्मक असर को देखते शासन ने यह निर्णय लिया है।

दरअसल कोरोना संकट के कारण स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्था पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में निजी और सरकारी स्कूलों ने कोर्स पूरा कराने के लिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर दी थीं। सिलेबस पूरा करवाने के लिए कई संस्थान लंबी-लंबी क्लासेस ले रहे हैं। ऐसे में लगातार मोबाइल-लैपटॉप देखने से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वहीं कई बच्चों के माता-पिता डाटा कनेक्शन को लेकर भी परेशान हो रहे हैं।

ऐसे में सरकार ने केजी-1 से 5वीं तक की कक्षाओं की ऑनलाइन क्लासेस पर रोक लगा दी है। साथ ही छठवीं से लेकर आठवीं तक मिडिल सेक्शन की कक्षाओं के लिए भी समय निर्धारित कर दिया है। इसके तहत छठवीं से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं के स्टूडेंट के लिए दिन में केवल दो ही सत्र होंगे। वो भी 30 से लेकर 45 मिनट से ज़्यादा के नहीं होना चाहिए। इसके अलावा विभाग ने कहा है कि ऑनलाइन कक्षाओं की रिकॉर्डिंग भी स्टूडेंट्स को भेजी जाएगी, जिससे स्टूडेंट्स अपनी सुविधा के अनुसार इसे देख सके।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri