August 3, 2026

ग्वालियर-चंबल में फिर से कोरोना विस्फोट, राजधानी में घटे संक्रमण के मामले

भोपाल। मध्यप्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 147 नए मामले सामने आए हैं। वहीं गुरुवार को 146 मरीज स्वस्थ होने के बाद घर लौट गए। इससे प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 12595 हो गई है, वहीं मरने वालों का आंकड़ा 542 हो गया है। प्रदेश अब तक 9619 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 2434 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

गुरुवार को इंदौर में 1380 सैंपल की जाँच की गई, जिनमें से 36 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 4543 हो गई है। गुरुवार को हुई तीन लोगों की मौत के बाद इंदौर में मरने वालों का आंकड़ा 214 हो चुका है।

राजधानी भोपाल के लिए गुरुवार का दिन राहत भरा। यहां गुरुवार को संक्रमण के 11 मामले ही सामने आए हैं। इससे शहर में कोरोना संक्रमण के मामले 2883 हो गए है। दूसरी तरफ 22 मरीज ठीक होने के बाद घर लौट गए हैं।

उज्जैन में गुरुवार को संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए है। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 853 हो गई है। इनमें से 739 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 69 लोगों की मौत हो चुकी है। उज्जैन में 45 एक्टिव मरीज है। रतलाम और शाजापुर में कोरोना का एक-एक नया मामला सामने आया है। मंदसौर में गुरुवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। इनमें से एक खिलचीपुरा जबकि दूसरा पिपलियामंडी से सामने आया है।

गुरुवार को ग्वालियर-चंबल में फिर से कोरोना विस्फोट हुआ। यहां कोरोना संक्रमण के 57 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से मुरैना में 36, भिंड में 13 और ग्वालियर में 8 नए मामले सामने आए हैं। बता दे कि ग्वालियर में अब तक 321, मुरैना में 148 और भिंड में 189 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।

जबलपुर में गुरुवार को कोरोना संक्रमण 2 नए मामले सामने आए है। यहां अब तक संक्रमण के 380 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा शहडोल में कोरोना संक्रमण के 2 जबकि दमोह में एक मामला सामने आया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri