शहडोल। पिछले साल नगर के सभी वार्डों को हरा-भरा करने का संकल्प पूरा नहीं हो सका तो नगर के युवा हार मानने की बजाय इस साल और भी लगन से अपने मिशन को पूरा करने में जुट गए हैं। युवाओं ने नगर में लगाने के लिए 500 पौधों की व्यवस्था कर ली है। साथ ही इन पौधों की सुरक्षा का भी इंतजाम कर लिया है।
बता दे कि मध्यप्रदेश के शहडोल में युवाओं ने नगर को हरा भरा करने का अभियान चलाया है। इसके तहत नगर के सभी वार्डों में 10-10 पौधे लगाने का निर्णय किया है। साथ ही वार्ड के वरिष्ठ और सम्मानित नागरिकों के यहां भी एक-एक पौधा लगाया जाएगा।
वहीं जिला मुख्यालय से लगे ग्राम जमुई में लगभग 30 युवाओं की टीम ने गो ग्रीन अभियान चलाया है। इसके तहत युवाओं ने ने मंदिरों, खाली पड़े मैदानों और तालाब के किनारों पर पौधे लगाना शुरू कर दिया है।
बता दे कि नगर के युवाओं ने पिछले साल भी यह अभियान चलाया था, लेकिन उनका अभियान सफल नहीं हुआ। ऐसे में नगर के युवा हार मानने की बजाय इस साल और भी लगन से अपने मिशन को पूरा करने में जुट गए हैं। युवाओं ने नगर में लगाने के लिए 500 पौधों की व्यवस्था कर ली है।
युवाओं का यह समूह सिर्फ गाँव में पौधे ही नहीं लगा रहा बल्कि उनकी सुरक्षा का भी इंतजाम कर रहा हैं। इसके लिए युवाओं ने 18 हजार रुपए एकत्रित किए हैं। इन पैसों से पेड़ों की सुरक्षा के लिए जालियां तैयार कराई जा रही है। साथ ही कटीली झाडिय़ों की बाड़ी भी बनाई जा रही है।
