May 17, 2026

इंदौर में 10 दिनों में 15 हजार लोगों ने सर्दी-खांसी की दवा खरीदी

इंदौर। इंदौर में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच खबर सामने आई है कि 10 दिनों में ही शहर के करीब 15 हजार मरीज सर्दी और खांसी की दावा लेने मेडिकल स्टोर पर पहुंचे हैं।

यह आंकड़ा शहर के 1400 से ज्यादा मेडिकल स्टोर का है। सर्दी और खांसी से पीड़ित मरीजों का यह आंकड़ा डराने वाला है, क्योंकि इनका ना तो सैंपल लिया जा रहा है और ना ही जांच की जा रही है।

दरअसल कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान करने के लिए प्रशासन ने मेडिकल स्टोर का पंजीयन करने का अभियान चलाया था। प्रशासन ने मेडिकल संचालकों से सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ की दवा लेने आने वाले मरीजों की जानकारी पोर्टल पर डालने के लिए कहा था।

ऐसे में जिन 1400 से ज्यादा मेडिकल स्टोर का पंजीयन हुआ है। वहां पर ही 10 दिन में सर्दी, खांसी और बुखार के 15 हजार मरीज आ चुके हैं। इन संदिग्धों के न तो सैंपल लिए जा रहे हैं, न ही जांच की जा रही है। ऐसे में शहर में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या के बीच यह खतरे की घंटी हो सकती है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri